सुशासन तिहार में भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में देशी और विदेशी मदिरा दुकान खोलने सहित आए कई आवेदन

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्र. 20 पंचशील नगर चरौदा के सामुदायिक मंगल भवन में बुधवार को सुशासन तिहार के तीसरे शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड क्र. 18 से वार्ड क्र. 29 के समस्त जनप्रतिनिधियो, वार्ड पार्षदो एवं वार्डवासियो ने हिस्सा लिय। पार्षद टेनेंद्र ठाकरे ने आवेदन दिया है कि चरोदा जीई रोड के दोनों तरफ एक एक मदिरापान की दुकान खोली जाए ताकि मदिरापान के शौकीन भईयो को किसी भी प्रकार की तकलीफ का सामना ना करना पड़ें।

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मोहन साहू ने अपने आवेदन में विश्व बैंक कॉलोनी, उत्तर वसुंधरा नगर की भूखंडों व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की नीलामी होने के बाद भी राजस्व विभाग द्वारा रजिस्ट्री नहीं किया जा रहा है जिससे कि लोन लेने में परेशानी हो रही है, जल्द रजिस्ट्री की मांग की है, वही अन्य आवेदन में ट्रांसफार्मर और पानी की समस्या से अवगत कराया है। पार्षद ने वार्ड में लगातार हो रही बिजली कटौती और पानी की समस्या को जल्द निराकरण करने की मांग की है साथ ही अवैध रूप से फिल्टर प्लांट चलाने की बात कही है। सत्ता में रही सरकार के कुछ पदाधिकारी द्वारा फिल्टर प्लांट चलवाया जा रहा है, जिससे जनता को भारी परेशान है। लगातार आवेदन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पार्षद ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के समय सीमा में उपस्थित नहीं रहने का भी आवेदन सुशासन तिहार में दिया है। पार्षद और महापौर निधि को तत्काल देने का भी आवेदन दिया गया है।

पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा ने पार्षदों के पार्षद निधि राशि देने के लिए आवेदन दिया है। विगत वर्ष का 3 लाख रुपए और वर्तमान वर्ष का 6 लाख रुपए भुगतान करने का अनुरोध किया है ताकि शेष बचे छह माह में विकास कार्य करवाया जा सके।

वही आवेदिका सुषमा ने पंचशील नगर (इस्ट) में 120 मीटर की कच्ची सड़क पर सीमेंटीकरण रोड बनाने हेतु आवेदन दिया है। आवेदिका ने कहा कि मोहल्ले वालों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है खासकर बरसात के दिनों में। पूर्व में भी आवेदन दिए है पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आवेदिका मालती साहू ने बीपीएल राशनकार्ड बनवाने हेतु आवेदन दिया है।

आवेदक सुप्रिया टेंभुरकर ने भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र सभी 40 वार्डो में देशी और विदेशी मदिरा दुकान खोलने का आवेदन दिया है। आवेदक ने कहा कि दो वर्षों से वार्ड 20 का दारू भट्ठी हटाने का आवेदन दिया जा रहा है पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है अब सरकार सभी वार्डो के मदिरा दुकान खोल दे ताकि सरकार को राजस्व प्राप्त हो।शिविर में बड़ी संख्या में वार्ड के निवासियो द्वारा मांग और समस्या संबंधी आवेदनो को प्रस्तुत किया गया।

भिलाई-3 विश्व बैंक कॉलोनी की निवासी दिव्यांग बालिका कु. राजेश्वरी यादव को शिविर में मोटराइज ट्राइसायकल प्रदान किया गया, वही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से बालिकाओ को सेनेटरी नेपकीन कीट भी प्रदान किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई का कीट प्रदान किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरदानी प्रदान किया गया। शिविर में आयुष विभाग, आर.टी.ओ., पशुधन विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग एवं इनके साथ निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button