इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे, ऐसे घर में आसानी से करें तैयार

अगर आपको नॉर्मल पानी का स्वाद पसंद नहीं आता और ज्यादा नहीं पीया जाता तो आप दिनभर में 1 लीटर इंफ्यूज्ड वाटर पीएं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और पानी का स्वाद भी बदल जाएगा। घर में इन 5 चीजों से इंफ्यूज्ड वाटर तैयार कर सकते हैं।..
नईदिल्ली (ए)। सादा पानी का स्वाद अच्छा नहीं लगता तो इसकी जगह इंफ्यूज्ड वॉटर पी सकते हैं। इससे शरीर ज्यादा हाइड्रेट रहेगा और प्यास भी बुझ जाएगी। ये पानी शरीर की गंदगी को साफ करता है। आप घर में फल, सब्जी, फूलों से इंफ्यूज्ड वाटर बना सकते हैं।
फलों वाला इंफ्यूज्ड वाटर बनाने के लिए 1 लीटर पानी कांच या स्टील की बोतल में डालें। इसमें संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, सेब या अपने किसी दूसरे पसंदीदा फलों की स्लाइस काटकर डाल सकते हैं। इससे पानी का स्वाद भी अच्छा लगेगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
इंफ्यूज्ड वॉटर में फूलों और हर्ब्स का भी उपयोग किया जाता है। आप गुलाब के पत्तों को डालकर, सदाबहार के पत्ते या किसी दूसरे फूल के पत्तों को डालकर इंफ्यूज्ड वाटर बना सकते हैं। रोजाना रोज 1 बोतल पानी इस तरह बनाकर जरूर पीएं।
सिर्फ खीरा और पुदीना के पत्ते डालकर भी इंफ्यूज्ड वाटर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए खीरा को पतला काट लें और 10 क्रश की हुई पुदीने की पत्तियां, 5 कप सादा पानी, 1 कप आइसक्यूब्स डालकर पानी तैयार कर लें
इंफ्यूज्ड वॉटर पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इंफ्यूज्ड वॉटर में मिनरल काफी ज्यादा होते हैं जो फायदेमंद हैं। पानी का स्वाद भी काफी अच्छा हो जाता है।



