पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायपुर। दिनांक 28.10.2026 को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा नॉर्थ जोन एवं ACCU की टीमों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे, एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा उपस्थित थे।

नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा गंभीर अपराधों के निराकरण में उल्लेखनीय कार्य किया गया। थाना खमतराई की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं डीएनए प्रोफाइल के मिलान के आधार पर हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र से संबंधित प्रतीक राय अपहरण प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपहृत प्रतीक राय को सकुशल बरामद कर रायपुर लाया गया।

छत्तीसगढ़फीचर्ड

थाना गुढ़ियारी की पुलिस टीम ने ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹11,58,251 मूल्य की संपत्ति बरामद की। एक अन्य कार्रवाई में आरोपी से देशी पिस्टल एवं मैगजीन बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, अपहृत डेढ़ साल के बालक की तलाश में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 6 घंटे के भीतर नागपुर से बालक को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार, थाना पंडरी की पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया गया। विभिन्न मामलों में पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग, आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

इसी दौरान थाना गुढ़ियारी में पदस्थ आरक्षक केदार सिंह राजपूत को MRM पोर्टल के माध्यम से पूरे रायपुर कमिश्नरेट में सर्वाधिक साइबर ठगी के प्रार्थियों की राशि वापस दिलाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साइबर ठगी से प्रभावित नागरिकों की राशि वापस दिलाने के लिए किए गए उनके प्रयासों को सराहनीय माना गया।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी तत्परता, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गंभीर अपराधों के प्रभावी निराकरण, अपराधियों की शीघ्र पतासाजी, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button