भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 पर किया कब्जा किया, कुलदीप-तिलक रहे जीत के हीरो
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले में रोमांचक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पाकिस्तान ने धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था…
नईदिल्ली (ए)। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के हीरो पहले गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव और बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा रहे। कुलदीप ने चार विकेट झटके वही विषम परिस्थितियों में तिलक ने नाबाद 69 रन बनाए जो कि ऐतिहासिक पारी रही। श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप पर कब्जा किया है।
भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप के बाद 2025 में टी20 प्रारूप का एशिया कप जीत लिया है। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को अभूतपूर्व जीत दिलाई। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। विजयी चौका आज फाइनल खेल रहे रिंकू सिंह ने लगाई।
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही और उसने मात्र 10 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी ने सलमान आगा के हाथों कैच कराकर सूर्यकुमार को पवेलियन भेजा। एशिया कप में अब तक शानदार बैटिंग करने वाले अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर भारतीय पारी के दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। अभिषेक को फहीम अशरफ ने अपना शिकार बनाया। गिल भी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। संजू ने 24 रनों का अहम योगदान दिया।
पाकिस्तान ने धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर समेट दी। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। वहीं, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।
टॉस हारने के बाद पाकिस्तान बल्लेबाजी करने उतरा और फरहान-जमां की जोड़ी ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 45 रन जोड़े। इस दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने तेज बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान का स्कोर नौ ओवर में बिना नुकसान के 77 रन हो गया। इस वक्त पाकिस्तान पूरी तरह हावी दिख रहा था। 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने फरहान और फखर के बीच हुई 84 रनों की साझेदारी को तोड़ा।
बुमराह ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए हारिस की करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में पांचवीं गेंद पर शानदार यॉर्कर पर हारिस को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने हाथ से विमान का इशारा कर हारिस को उनकी करतूतों पर चिढ़ाते नजर आए। इसके बाद इरफान पठान ने भी हारिस का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर भी बुमराह का ऐसा करना ट्रेंड कर रहा है।
भारत के अनुभवी स्पिनर कुलदीप एशिया कप में अपने दमदार प्रदर्शन की मदद से एक विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। कुलदीप ने इस एशिया कप में 6.27 की इकॉनोमी रेट से कुल 17 विकेट झटके। कुलदीप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके साथ ही कुलदीप पूर्णकालिक देशों के बीच किसी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह की बराबरी कर ली है। फारूकी और अर्शदीप ने 2024 टी20 विश्व कप में 17-17 विकेट लिए थे। वहीं, इस लिस्ट में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी शामिल हैं जिन्होंने 2021 टी20 विश्व कप में 16 विकेट लिए थे।



