संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस ने नगद 21.30 लाख रुपए किए बरामद, आयकर विभाग को दी सूचना

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक ग्रे-काले रंग का बैग बरामद किया गया, जिसमें 500 रुपये के 42 बंडल तथा 100 रुपये के 03 बंडल पाए गए। गिनती करने पर कुल 21,30,000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस द्वारा उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज एवं स्रोत की जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया…

कांकेर। पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास रखे बैग में भारी मात्रा में नगदी लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी प्रतीक दादासाहब बंसोडे के निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मुस्ताक पिता अब्दुल सुहान उम्र 36 वर्ष निवासी संतोषी नगर रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर (छग) तथा स्थायी पता परसपुर थाना गुलेरा जिला सिद्धार्थनगर (उप्र) बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक ग्रे-काले रंग का बैग बरामद किया गया, जिसमें 500 रुपये के 42 बंडल तथा 100 रुपये के 03 बंडल पाए गए। गिनती करने पर कुल 21,30,000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस द्वारा उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज एवं स्रोत की जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु संबंधित व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

नगदी राशि किसी अपराध में उपयोग किए जाने की आशंका के आधार पर पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत रकम जप्त की गई तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। नगद राशि के सम्बन्ध में जांच हेतु आयकर विभाग रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।

जप्त संपत्ति का विवरण: 500 रुपये के 42 बंडल– कुल 21,00,000 रुपये, 100 रुपये के 03 बंडल– कुल 30,000 रुपये, कुल जप्त नगदी– 21,30,000 रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button