राज्यपाल ने पौधें के विकास को लेकर जताई थी चिंता, कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने राजभवन के सामने की शुरूआत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की शुरूआत की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने चिंता व्यक्त की थी कि पौधों के कांक्रीट से घेर जाने के कारण वे अच्छे से विकसित नहीं हो पा रहे हैं। इसी तारतम्य में उक्त प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी।

जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा लोकभवन के पास एक पौधे से कांक्रीट को हटाकर मिट्टी डालकर पानी सींचा गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने आम जनता से आग्रह किया कि जिनके घरों के सामने पौधों को कांक्रीट से घेरा गया है, उसे हटा कर पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी लें जो नागरिक इस अभियान में सहभागी होंगे उन्हें पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि इसकी शुरूआत रायपुर नगर निगम में की जा रही है। जिसका विस्तार जिले के अन्य क्षेत्रों में किया जाएगा।इस अवसर पर जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button