भीख मांगने वाली को जबरदस्ती शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
भीख मांगकर करीबन 11:00 बजे अपने घर वापस आ रही थी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास रोड पर पहुंची थी तभी आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा एवं छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल पीड़िता के हाथ बांह को पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुए राजकुमार के घर ले गये और घर का दरवाजा बंद कर राजकुमार कंवर पीड़िता के हाथ को पीछे से पकड़ा था तथा छतराम कंवर पीड़िता को जबरदस्ती बहुत सारा महुआ शराब पिला दिया…
सक्ति। थाना क्षेत्र की पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह भीख मांगकर अपना गुजर बसर करती है कि दिनांक 29.06.2026 के सुबह 07:00 बजे भीख मांगने अपने घर से निकली थी, भीख मांगकर करीबन 11:00 बजे अपने घर वापस आ रही थी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास रोड पर पहुंची थी तभी आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा एवं छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल पीड़िता के हाथ बांह को पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुए राजकुमार के घर ले गये और घर का दरवाजा बंद कर राजकुमार कंवर पीड़िता के हाथ को पीछे से पकड़ा था तथा छतराम कंवर पीड़िता को जबरदस्ती बहुत सारा महुआ शराब पिला दिया।
जिससे पीड़िता मदहोश होकर जमीन पर गिर गई तब आरोपी राजकुमार कंवर और छतराम कंवर पीड़िता से मदहोशी के हालत में दिनांक 29/06/26 के प्रात: 11:00 बजे से दिनांक 30.06.2026 के शाम 05:00 बजे तक पीड़िता के इच्छा के विरूद्ध बारी बारी से लगातार दुष्कर्म किए है।
सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्काल अपराध कायमी कर त्वरित निराकरण करने निर्देशित करने पर थाना जैजैपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 70(1), 127(2) भान्यासं. कायम कर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश कर कायमी के कुछ ही घंटे के भीतर हिरासत में लेकर थाना लाई।
कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपीगण का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ती भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, स ऊ नी लालाराम खूंटे, प्र0आर0 358 सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर सूरज प्रताप, पवन भारद्वाज, म0आर0 392 सीमा सिदार, आरक्षक 140 अरूण चन्द्रा, आरक्षक 133 विजय कुर्रे का सक्रिय योगदान रहा।



