बलौदा बाजार जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश ने विधिवत पदभार ग्रहण किया
बलौदा बाजार। भारतीय पुलिस सेवा 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व श्री राय गौरव रामप्रवेश जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विधिवत रूप से नए पुलिस अधीक्षक को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का चार्ज सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के इस गरिमामय अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात नए पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।



