फर्जी सिम एक्टिवेट कर बेचकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगद 25 हजार रुपए और 800 नग सिम बरामद
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम, बैंक खाते एवं बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध बैंकिंग गतिविधि अथवा मोबाइल सिम के दुरुपयोग की जानकारी तत्काल पुलिस को दें…
राजनांदगांव। थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव पुलिस को फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट कर अन्य व्यक्तियों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी जीवों कंपनी मे काम करता था, आरोपी के द्वारा कंपनी मे काम करने के दौरान जानकारी/ सुविधाओं का दुरूपयोग करते हुये सीम कार्ड एक्टीवेटड कर उन्हे अन्य व्यक्तियों को बेच कर अवैध धन अर्जित करता था।
पुलिस के अनुसार पोखन मोबाईल पीओएस संचालक गैंदाटोला के द्वारा अपने साथियों के सहयोग से फर्जी सीम एक्टीवेट कर बेचकर कर धोखाधड़ी करने की शिकायत थाना गैंदाटोला को प्राप्त हई थी जिसकी शिकायत पर थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव में अपराध क्रमांक – 14/2025 धारा :- 318(4) 61(2) बीएनएस 66(c) आई0टी0एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान 5 आरोपियों को पुर्व में ही गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका हैं । प्रकरण के अन्य आरोपी मनीष कुमार शांडिल्य निवासी बम्हनीभाठा घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पतासाजी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सोमनी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी से फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन एवं बिक्री के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी के कब्जे से फर्जी सिम खरीदने एवं बेचने में उपयोग किये गये एक मोबाईल ओप्पो जिसमे लगा हुआ सिम न0 6265726332 तथा एक मोबाईल नीले रंग का रीयलमी कंपनी का 238 नग जियो कंपनी ब्लेंक सिम कार्ड (नॉन एक्टीव), आधार कार्ड 01 नग, पेन कार्ड 01 नग , बैंक आफ बडौदा 01 पास बुक एच.डी.एफ.सी बैंक पास बुक 01 नग चेक बुक 06 नग , फिंगर प्रिंट मशीन 02 नग , सिम कार्ड खरीदी बिकी से प्राप्त रकम 25000/रु को विधिवत जप्त किया बरामद की गई है।
आरोपी मनीष कुमार शांडिल्य को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं फर्जी सिम के माध्यम से की गई धोखाधड़ी के संबंध में विवेचना जारी है।
आरोपी का नाम– मनीष शांडिल्य पिता सुरेश शांडिल्य , उम्र- 25 साल, पता- ग्राम बम्हनीभाठा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव, छग



