पीएम मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, दौरे से कुछ घंटे पहले सुरक्षा कारणों से SPG ने बदला रूट

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी हुडा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भव्य पंडाल और सबसे ऊंचा वीवीआईपी मंच तैयार किया गया है। रैली स्थल पर कुल 10 पब्लिक ब्लॉक बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए 4 ब्लॉक आरक्षित रखे हैं, जबकि पुरुषों के बैठने के लिए 6 ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। सभी ब्लॉकों में प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 17 जुलाई को होने वाले जींद दौरे से कुछ घंटे पहले उनका रूट बदल दिया गया है। अब उनका चॉपर सीधे जींद रेलवे स्टेशन के पास रामलीला ग्राउंड में उतरेगा। जहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले उन्हें शहर के बीच से होकर रोड शो के साथ रैली स्थल तक जाना था। अब रेलवे स्टेशन से पटियाला चौक, नरवाना चौक होते हुए अमरेहड़ी के पास जींद बाईपास पर चढ़ेंगे। वहां से हैबतपुर रोड से रैली स्थल (हुडा ग्राउंड) पहुंचेगा।

बताया जा रहा है कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SGP) के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह बदलाव किया। एसजीपी का ऑब्जेक्शन था कि शहर में सिंगल-संकरी रोड से वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। अब गोहाना रोड को वीवीआईपी मूवमेंट रूट से बाहर कर दिया गया है।

पीएम का शेड्यूल टाइम भी बदला गया है। वो शुक्रवार को 10 बजकर 45 मिनट पर जींद पहुंचेंगे। ट्रेन को झंडी दिखाने से लेकर रैली तक उनका करीब 40-45 मिनट का ही शेड्यूल रहेगा। उसके बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे। BJP ने गुरुवार शाम को 9 जिलों में मेहमानों की लिस्ट भी बदल दी।

रूट में बदलाव के साथ ही गोहाना रोड पर पिछले कई दिनों से सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के सामने लगाई गई बांस की बल्लियां भी हटाई जाने लगी हैं।

व्यापारियों और आम जनता ने इस बदलाव पर राहत की सांस ली है। यदि पुराना रूट लागू रहता, तो सिविल अस्पताल, जिला न्यायालय और आसपास के सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। अब नए रूट के कारण शहर के सबसे व्यस्त हिस्से में यातायात पर अपेक्षाकृत बहुत कम असर पड़ेगा।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी हुडा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भव्य पंडाल और सबसे ऊंचा वीवीआईपी मंच तैयार किया गया है। रैली स्थल पर कुल 10 पब्लिक ब्लॉक बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए 4 ब्लॉक आरक्षित रखे हैं, जबकि पुरुषों के बैठने के लिए 6 ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। सभी ब्लॉकों में प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए अब पुलिस लाइन के अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में भी हेलीपैड तैयार किया गया है। वायुसेना अंबाला की टीम ने जींद पहुंचकर रेलवे स्टेशन व पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की रिहर्सल लैंडिंग कराई है। सबसे पहले पीएम चॉपर से रेलवे स्टेशन पर बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे और यहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

उत्तर रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सबसे पहले 200 स्कूली बच्चों को सफर कराया जाएगा, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को भी उनके साथ यात्रा कराने के लिए रेलवे द्वारा सूची तैयार की जा रही है।
प्रदेशभर से रैली में आने वाली ई-बसों के लिए 12 बड़े अस्थायी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त करीब 50 छोटे ई-वाहनों के लिए भी अलग से चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इसी दिन पीएम मोदी पंजाब के जालंधर से करतोली पंजाब-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस और छोहरटा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार रात को ही जींद पहुंच गए। सीएम नायब सैनी भी शाम को जींद पहुंचें, जबकि राज्यपाल असीम घोष भी यूनिवर्सिटी रेस्ट हाउस पहुंचें। आज 17 जुलाई की सुबह 10:45 बजे पीएम मोदी को रिसीव करेंगे। सुरक्षा को लेकर एसपीजी के कमांडो और सादी वर्दी में तैनात जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रख रहे हैं।

हरियाणा सरकार के इसे बड़े इवेंट में बदलने की तैयारी की है। इसलिए शुक्रवार को 21 जिलों में कार्यक्रम होंगे। मंत्रियों और विधायकों की भी अलग-अलग जिलों में ड्यूटियां लगाई हैं। ज्यादा मंत्रियों-विधायकों को प्रधानमंत्री के प्रोग्राम में जींद आने की बजाय जिलों में रहने को कहा गया है।

दिलचस्प है कि कांग्रेस के 5 बागी विधायकों शैली चौधरी, रेणु बाला, जरनैल सिंह, मोहम्मद इजराइल व मोहम्मद इलियास के नाम भी खास मेहमानों में शामिल हैं। हालांकि शाम को भाजपा ने मेहमानों की लिस्ट में भी बदलाव कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button