परिचित महिला से उधार लिए 1.50 लाख रुपए, वापस मांगने पर 10 हजार रुपए का ईनामी आरोपी ने घर में घुसकर किया जबरदस्ती दुष्कर्म

घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाला ₹10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार…पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को मोहला-मानपुर क्षेत्र से किया गिरफ्तार…महिला संबंधी गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध पुलिस को थाना क्षेत्र के दुष्कर्म प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है…आरोपी ने परिस्थिति का लाभ उठाते हुए उसने पीड़िता को जबरदस्ती पकड़कर घर के पीछे बाड़ी की ओर ले गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया…

कांकेर। पीड़िता द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी कैलाश नेताम उसका परिचित था। परिचय का लाभ उठाते हुए आरोपी ने अपनी आवश्यकता बताकर लगभग दो वर्ष पूर्व पीड़िता से दो किस्तों में कुल ₹1,50,000 उधार लिए थे। समय बीत जाने के बाद भी आरोपी द्वारा उक्त राशि वापस नहीं की गई। जब पीड़िता ने कई बार मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी राशि वापस मांगी, तब आरोपी द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित एवं ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोपी पीड़िता से अशोभनीय बातें करते हुए पैसे वापस करने के बदले उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 19 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा। उस समय परिस्थिति का लाभ उठाते हुए उसने पीड़िता को जबरदस्ती पकड़कर घर के पीछे बाड़ी की ओर ले गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दिए जाने से पीड़िता ने थाना भानुप्रतापपुर में दिनांक 21/04/26 को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम कामखेड़ा थाना कोहका क्षेत्र में छिपकर रह रहा है।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम: कैलाश नेताम पिता नंदकिशोर नेताम, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम आमाकड़ा, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button