दुर्ग जिला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए महिला उम्मीदवारों से आगामी 02 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है।

इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए आवेदिका को उसी वार्ड की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिस वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पद रिक्त है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 01 और आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

इसके तहत वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र गौरैया पारा सिकोला भाठा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए वार्ड क्रमांक 47 के रायपुर नाका केन्द्र क्रमांक 01 (रायपुरनाका सिविल लाईन उत्तर), वार्ड क्रमांक 11 के बुद्ध बिहार-ब (शंकर नगर पश्चिम) तथा वार्ड क्रमांक 57 के आजाद नगर-अ (उरला पश्चिम) आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक शर्तें शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप होंगी। भर्ती प्रक्रिया, नियम एवं अर्हताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस में कार्यालयीन समय के भीतर एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button