झाड़फुक के बहाने युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

आरोपी पीड़िता के घर आया, इस दौरान घर में पीड़िता के परिजन भी घर में मौजूद थे, तब बाबा ने पीड़िता से बोला कि इसको झाड़फुंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आयेगा और जॉब भी लग जायेगा। उसके बाद पीड़िता को नहाने के लिए बोला फिर झाड़फुंक करते-करते पीड़िता की मां को बोला कि एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर जाओ और 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आओ…

अंबिकापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

थाना गांधीनगर में पीड़िता के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया है, कि दिनांक 14/06/2026 को सुबह लगभग 8-9 बजे कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक एक बाबा आया, जो प्रयागराज उत्तरप्रदेश से आना बताया, सभी लोगों को देखकर कुछ ना कुछ कमी बता रहा था और झाड़फुंक कर ठीक करने के लिए पैसा व मोबाईल मांग रहा था।

इसी प्रकार वह पीड़िता के घर आया, इस दौरान घर में पीड़िता के परिजन भी घर में मौजूद थे, तब बाबा ने पीड़िता से बोला कि इसको झाड़फुंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आयेगा और जॉब भी लग जायेगा। उसके बाद पीड़िता को नहाने के लिए बोला फिर झाड़फुंक करते-करते पीड़िता की मां को बोला कि एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर जाओ और 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आओ।

पीड़िता की बहन को बोला कि रूम से बाहर रहो और पीड़िता को मोहित कर जबरन दुष्कर्म किया है। कि इस रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के बताये हुलिया के अनुसार प्रकरण के आरोपी अमित गोस्वामी की पतातलाश कर पकड़ा गया, आरोपी के विरूद्व घटना घटित करने के संबंध में एवं दौरान विवेचना साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी: अमित कुमार गोस्वामी पिता स्व. मंजूलाल गोस्वामी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button