छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से पहचान बताकर लोगों से लाखों रुपए धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली आरोपियां गिरफ्तार…मुख्य सचिव छ.ग. शासन से पहचान बताकर लोेगो को नौकरी लगाने का देती थी झांसा…आरोपीयां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वीवो कंपनी का मेाबाइल को किया गया जप्त…फर्जी ऑफर लेटर दिखाकर 03 लोगो से कुल 5,50,000/- रूपए लेकर की है धोखाधड़ी…पुलिस की लोगो से अपील नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देने वाले लोेगो से रहे सावधान…

बालोद। प्रार्थिया डामिन साहू पिता गोविंदराम साहू उम्र 37 वर्ष मरारपारा बालोद थाना व जिला बालोद थाना उपस्थित होकर बताई इनकी पहचान की बिंदु दुबे, ललिता गजेन्द्र, निवासी अटल विहार कॉलोनी सिवनी बालोद हम तीनो करीबन डेढ़ वर्ष पहले हमारे पहचान के योगेश साहू निवासी नयापारा बालोद से मुलाकात हुआ, जिन्होंने हम तीनो को बताया कि उन्होंने कम्प्यूटर शिक्षक हाई स्कूल कनेरी में नौकरी लगाने के लिए लता धीवर निवासी पांडेपारा बालोद को 3,50,000/- रूपए दिया हूं, यदि तुम लोगों को भी शासकीय नौकरी मे लगना है तो लता धीवर से सम्पर्क कर लेना कहकर उनका पता बताई।

तब मैं, बिंदु दुबे एवं ललिता गजेन्द्र दिनांक 05.03.2026 को लता धीवर के घर पाण्डेपारा बालोद में जाकर उनसे मुलाकात कर नौकरी के संबंध में चर्चा किए, जिन्होंने अपनी पहचान मुख्य सचिव छग शासन से होना बताकर मुझे कृषि विभाग में, बिन्दु दुबे को जिला अस्पताल बालोद में केयर टेकर एवं ललिता गजेनद्र को जिला अस्पताल बालोद में दवाई वितरण की नौकरी लगाने के लिए प्रत्येक लोगों को 02-02 लाख रूपए लगेगा कहने पर रूपए की व्यवस्था कर कुछ दिनो में मैने 2,00,000/- रूपए बिन्दु दुबे ने 1,50,000/- रूपए एवं ललिता गजेन्द्र ने 2,00,000/- रूपए नगर लता धीवर को को दिए हैं।

उनके द्वारा हम तीनो को कोई नौकरी पर नहीं लगाकर हम तीनो से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 5,50,000/- रूपए लेकर धोखाधड़ी किए, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर आरोपिया के विरूद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियां लता धीवर से पुछताछ करने पर बताई कि अपने साथी के साथ मिलकर प्रकरण के पीड़ित 7 लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर कुल 25,50,000 रू प्राप्त कर अपने साथी द्वारा दिये बैंक खाता धारकों के बैंक खाता में आरोपियां ने कुल 23,92,500 रू ट्रांसफर करना व जिसके एवज में आरोपियां को 1,57,000 रू कमीशन राशि प्राप्त हुआ है। पुछताछ पर आरोपी लता धीवर द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button