एसपी त्रिलोक बंसल ने ली रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस जवानों का जनरल परेड

बेमेतरा। रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने ली और परेड का निरीक्षण किया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।

इस जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया।

परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एसपी ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

एसपी त्रिलोक बंसल ने शासकीय विभिन्न वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और संबंधित वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार यादव, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, स्टेनो संतोष सोनवानी, रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक सोनल ग्वाल, जनक राम साहू, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रशिक्षु सुबेदार चुमन राम उर्वशा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कल्पना महंत, सूरज प्रकाश, निधि गुप्ता, गीतांजली, ईश्वरी कुमारी डूप्ले, सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, कंवल सिंह नेताम, विष्णु सप्रे, जहिर खान, राममिलन सिंह,सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button