आयुक्त सुरुचि सिंह ने विकास एवं निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने मॉर्निंग विजिट के अंतर्गत निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास, निर्माण एवं स्वच्छता कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
नेहरू नगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मधु मेमोरियल की रिक्त भूमि का अवलोकन किया गया। सूर्या मॉल चौक को लेफ्ट फ्री करने तथा सड़क चौड़ीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं। आगामी समय में सूर्या मॉल चौक चौड़ा और व्यवस्थित होना है जिससे आवागमन बेहतर और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगी
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवास मेट्रोपॉलिश में प्रस्तावित रोड निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। रोड निर्माण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया है । राधिका नगर दाऊ बाड़ा तालाब के प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यों को कराने हेतु निर्देशित किए हैं।
साथ ही खुर्सीपार गारमेंट फैक्ट्री के निर्माण कार्य और संचालन प्रक्रिया की प्रगति पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। खुर्सीपार में निर्माणाधीन सीवरेज लाइन कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया, कार्य समयानुसार पूर्ण कराने कहा गया है। खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देशित किया गया है।



