केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम?

रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार की रात राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक किरण देव, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद सरोज पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
24 अगस्त: सुबह 10 बजे नवागांव से चॉपर द्वारा वल्लभाचार्य आश्रम, चंपारण, सुबह 11.20 बजे एयरपोर्ट से मेफेयर, 12 बजे से 1.30 बजे तक एंटी नक्सल स्टेट कोर्डिनेशन मीटिंग (नक्सल प्रभावित छग समेत सभी 7 राज्यो के DGP और CS बैठक के होंगे शामिल)।
2 बजे से 3 बजे तक छग पुलिस के अधिकारियों की बैठक, 4.30 बजे से 6 बजे तक छग स्टेट डेवलपमेंट रिव्यू मीटिंग रात 7 से 8 बजे डिनर, रात 8.00 बजे HM की सभी राज्यों के DGP के साथ वन टू वन मीटिंग।
25 अगस्त: सुबह 11.00 बजे से 12.30 बजे तक नारकोटिक्स रिव्यू मीटिंग, दोपहर 1.00 से 2.00 बजे तक लंच, दोपहर 2.00 से 3.30 बजे छग सरकार रिव्यू मीटिंग, दोपहर 3.50 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे।



