युवती को गर्भवती करने के बाद प्रेमी ने शादी से किया इंकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार…पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की…दिनांक 02.07.2025 की रात्रि शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया…पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण में पुलिस और आम जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। ऐसी सूचनाएं देने के लिए जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है…

कांकेर। दिनांक 26.10.2026 को पीड़िता द्वारा थाना पखांजूर में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि ग्राम सोहगांव निवासी दीपक कुमेटी, पिता नागुराम कुमेटी, द्वारा दिनांक 02.07.2025 की रात्रि शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया।

इसके पश्चात भी आरोपी द्वारा शादी का आश्वासन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षु डीएसपी दिपेश बघेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी दीपक कुमेटी, पिता नागुराम कुमेटी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सोहगांव, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण: दीपक कुमेटी, पिता नागुराम कुमेटी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सोहगांव, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अमिना, सहायक उपनिरीक्षक बिन्दुलता देवांगन, आरक्षक क्रमांक 80 मनोज राजना, महिला प्रधान आरक्षक क्रमांक 669 ज्योति साहू तथा महिला आरक्षक अंजली गोटा एवं पूर्वा मण्डावी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button