35 लाख रुपए ईनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ओडिशा राज्य में थे सक्रिय

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियानों तथा पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर, उड़ीसा राज्य में सक्रिय 04 माओवादी कैडरों सहित पश्चिम बस्तर डिवीजन के संगठन छोड़कर फरार 02 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर जिले में संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के संबंध में प्रकाशित समाचारों तथा सुरक्षा बलों द्वारा लगातार किए जा रहे संपर्क एवं आपसी समन्वय के सकारात्मक परिणामस्वरूप इन माओवादी कैडरों ने डीआरजी बीजापुर एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहयोग से बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों, प्रभावी समन्वय तथा शासन की पुनर्वास नीति के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, संगठन के विघटन की स्थिति, संगठन की हिंसक एवं जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग, पूर्व माओवादी कैडरों के सफल पुनर्वास तथा आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के नाम इस प्रकार हैं –
1. नाम: रानी सोढ़ी उर्फ संध्या, पति संतोष कुड़ियम,उम्र: 30 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: गोरना बटटूमपारा, थाना बीजापुर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़। संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 पीपीसीएम इनाम राशि: 08.00 लाख रूपये

2. नाम: पांडो पोड़ियम उर्फ सस्मिता, पिता कोंदा पोड़ियम, उम्र: 28 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: नेलनार मंतूपारा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़, संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 पीपीसीएम पद/रैंक: PPCM, इनाम राशि: 08.00 लाख रूपये

3. नाम: सुक्कू कुड़ियम उर्फ संतोष, पिता मूसा कुड़ियम, उम्र: 27 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: सागमेटा ईमलीपारा, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 पीपीसीएम / उड़ीसा राज्य सीसीएम गणेश उईका का सुरक्षा गार्ड, पद/रैंक: PPCM, इनाम राशि: 08 लाख रूपये

4. नाम: कोसा माड़वी उर्फ सतीश, पिता हिड़मा माड़वी, उम्र: 30 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: पोनडवाया, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: कंपनी नंबर 02, पीपीसीएम / ए-सेक्शन कमांडर पद/रैंक: PPCM, इनाम राशि: 08 लाख रूपये

5. नाम: देवे मड़कम उर्फ जन्नी, पिता हड़मा मड़कम, उम्र: 22 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: सिंगनपल्ली स्कूलपारा, थाना उसूर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 की पार्टी सदस्य / उड़ीसा राज्य एसजेडसीएम जगदीश इरपा उर्फ रमन्ना का सुरक्षा गार्ड सदस्य, पद/रैंक: PM, इनाम राशि: 02.00 लाख रूपये

6. नाम: लालू ताती, पिता सुक्कू ताती, उम्र: 25 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: तोड़का गायता पारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: गंगालूर एरिया कमेटी , पार्टी सदस्य, पद/रैंक: PM पार्टी मेम्बर, इनाम राशि: 01 लाख रूपये

रानी सोढ़ी उर्फ संध्या, PPCM
संगठन में भर्ती:
• वर्ष 2012 से जून 2015: ग्राम गोरना में बाल संघम सदस्य के रूप में कार्य किया।
• जुलाई 2015 से अप्रैल 2016: PLGA सदस्य के रूप में कार्य किया।
• मई 2016: पार्टी सदस्य के रूप में जवाबदारी दी गई और ओडिशा राज्य के DGN डिवीजन में भेजी गई।
• जनवरी 2017 से फरवरी 2022: पार्टी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए ओडिशा राज्य SZCM कार्तिक के सुरक्षा गार्ड के रूप में रही।
• मार्च 2022: PPCM पद पर जवाबदारी दी गई, ओडिशा राज्य की कंपनी नंबर 08 में भेजी गई ।
• मार्च 2022 से जुलाई 2026: कंपनी नंबर 08 में PPCM के पद पर कार्यरत रही।

आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता:
• अक्टूबर 2017: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ की घटना में शामिल रही, जिसमें एक माओवादी सुरक्षा गार्ड की मृत्यु हुई।
• अप्रैल 2018: ओडिशा में मतदान दल पर हमले की घटना में शामिल रही, जिसमें 02 पुलिस जवान शहीद हुए।
• 01 जनवरी 2022: DGN डिवीजन में मोबाइल नेटवर्क सर्च अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई से संबंधित घटना में शामिल रही, जिसमें 01 पुलिस जवान घायल हुआ।
• 08 जनवरी 2022: ओडिशा में माओवादी अस्थायी कैंप के विरुद्ध पुलिस अभियान की घटना में शामिल रही।
• 22 जनवरी 2026: ओडिशा के कोनारी जंगल में पुलिस अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में शामिल रही। इस घटना में 02 माओवादी मारे गए तथा 02 घायल हुए, जिनमें वह स्वयं भी घायल हुई थी ।
• 08 जुलाई 2022: ओडिशा के ताराजार जंगल में पुलिस अभियान की घटना में शामिल रही, जिसमें 01 पुलिस जवान घायल हुआ।
• अक्टूबर 2023: ओडिशा में माओवादी अस्थायी कैंप के विरुद्ध पुलिस अभियान की घटना में शामिल रही।
• अप्रैल 2024: ओडिशा में माओवादी अस्थायी कैंप के विरुद्ध पुलिस अभियान की घटना में शामिल रही, जिसमें 02 माओवादी मारे गए।

पांडो पोड़ियम ऊर्फ सस्मिता PPCM
संगठन में भर्ती एवं पद: वर्ष 2015 में ग्राम नेलनार में बाल संघम सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुई। दिसंबर 2016 में PLGA सदस्य, अप्रैल 2018 में पार्टी सदस्य तथा दिसंबर 2025 में PPCM पद की जिम्मेदारी दी गई । दिसंबर 2025 से 05 जुलाई 2026 तक ओडिशा राज्य की कंपनी नंबर 08 में कार्यरत रही।

आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता:
• जनवरी 2022 में ओडिशा के ग्राम ओड-सिकाचार डेम क्षेत्र में माओवादी अस्थायी कैंप लगाकर ठहरे हुए थे सुरक्षा बलों की कार्यवाही मुठभेड में माओवादी भाग खड़े हुए ।
• जुलाई 2022 में ताराजार जंगल में अस्थाई माओवादी कैंप लगाये हुए थे सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में 01 जवान घायल।
• अक्टूबर 2023 में केकेबीएन डीविजन अन्तगर्त सारागढ़ जंगल तथा अप्रैल 2024 में पडेल जंगल में माओवादी कैंप लगाकर ठहरे हुए थे पुलिस कार्यवाही में मुठभेड़ पश्चात भाग खडे हुए।
• अप्रैल 2024 में बीजीएन डीविजन में अस्थाई कैम्प लगाकर ठहरे हुए थे पुलिस के बढ़ते दबाव से हुए मुठभेड़ में 02 माओवादियों के मारे गये।

सुक्कू कुड़ियम ऊर्फ संतोष PPCM

संगठन में भर्ती : वर्ष 2005 से दिसम्बर 2013 तक ग्राम सागमेटा का बाल संगम सदस्य। जनवरी 2014 से दिसम्बर 2015 तक नेशनल पार्क एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य । जनवरी 2016 नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्य। जुलाई 2018 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी से बदली करके ओडिशा राज्य अंतर्गत सीसी स्टॉफ के सुरक्षा हेतु कार्य करने भेजा गया। दिसम्बर 2021 से जुलाई 2026 तक ओडिशा राज्य अंतर्गत सीसी स्टॉफ सुरक्षा गार्ड सदस्य/पीपीसीएम/ धारित हथियार एके 47

आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता:
• वर्ष 2016 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी अंतर्गत ग्राम गुंडम मुठभेड़ में शामिल।
• वर्ष 2023 में ओडिशा राज्य अंतर्गत ग्राम कारीपानी मुठभेड़ में शामिल।
• अगस्त 2023 में ओडिशा राज्य अंतर्गत ग्राम नागेश मुठभेड़ में शामिल।
• 15 नवंबर 2023 में ओडिशा राज्य अंतर्गत ग्राम सोनाबेड़ा मुठभेड़ में शामिल।
• अप्रैल 2024 में ओडिशा राज्य अंतर्गत ग्राम पीपलकुट्टा मुठभेड़ में शामिल।
• 25 दिसम्बर 2025 में ओडिशा राज्य अंतर्गत ग्राम रम्भा मुठभेड़ में शामिल।
• 22 फरवरी 2026 ओडिशा राज्य अंतर्गत ग्राम कोरोड़ा मुठभेड़ में शामिल।

कोसा माड़वी उर्फ सतीश PPCM

संगठन में भर्ती :- जनवरी 2005 से दिसम्बर 2005 तक इंद्रावती एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य, जनवरी 2006 से दिसम्बर 2009 तक कंपनी नं 02 पार्टी सदस्य, जनवरी 2010 से अब तक कंपनी नं 02 पीपीसीएम / A सेक्शन कमांडर । जनवरी 2026 में स्वास्थ्यगत कारणों से संगठन से फरार चल रहा था । सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार प्रयासों से समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला लिया ।

आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता:
• वर्ष 2006 में NMDC के CISF कैंप हमले में शामिल ।
• वर्ष 2008 में नेड्रा व कोरचोली घटना में शामिल ।
• वर्ष 2016 में ग्राम चेरली सीआरपीएफ कैंप पर हमला में शामिल ।
• वर्ष 2024 में ग्राम तेकुलगुडा सीआरपीएफ कैंप हमला की घटना में शामिल ।

देवे मड़कम उर्फ जन्नी — PM पार्टी मेम्बर
• संगठन में भर्ती एवं पद: वर्ष 2015 से 2017 तक कमलापुर RPC की CNM सदस्य रही। जुलाई 2018 में PLGA सदस्य के पद का कार्य दिया गया । अक्टूबर 2019 में पार्टी सदस्य बनी। मार्च 2021 में ओडिशा राज्य की कंपनी नंबर 08 में भेजी गई, जहाँ नवंबर 2022 से जून 2025 तक SZCM जगदीश इरपा उर्फ रमन्ना के सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य किया। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक कंपनी नंबर 08 में पार्टी सदस्य के रूप में कार्यरत रही।

आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता:
• जनवरी 2022 में ओडिशा के ओड-सिकाचार डेम क्षेत्र में माओवादी कैंप के विरुद्ध पुलिस मुठभेड़ में शामिल थी
• जुलाई 2022 में ताराजार जंगल में माओवादी कैंप लगाकर ठहरे हुए थे पुलिस अभियान के दौरान हुए मुठभेड़ में 01 जवान घायल हुआ।
• अक्टूबर 2023 में सारागढ़ जंगल तथा अप्रैल 2024 में पडेल जंगल में माओवादी कैंप लगाकर ठहरे हुए थे, पुलिस कार्यवाही में 02 माओवादी मारे गये एवं शेष माओवादी जंगल झाडी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए ।

लालू ताती, PM पार्टी मेम्बर

संगठन में भर्ती :- वर्ष 2010 में ग्राम तोड़का का बाल संगम सदस्य , अगस्त 2020 में गंगालूर एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य, जनवरी 2021 को गंगालूर एरिया कमेटी से बदली होकर बटालियन No 01 में कार्य करने भेजा गया, वर्ष 2022 में बटालियन न 01, HQ कंपनी में पार्टी सदस्य, सितम्बर 2023 को बटालियन No 01 से बदली करके गंगालूर एरिया कमेटी में इलाज करवाने हेतु भेजा गया, वर्ष 2022 से पार्टी सदस्य के पद पर कार्यरत था । जनवरी-फरवरी 2026 में संगठन से फरार था सुरक्षा बलों के द्वारा समन्वय स्थापित कर किये गये प्रयासों से समाज की मुख्यधारा में जुडने का फैसला लिया ।

आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता:
• अप्रैल 2021 ग्राम तेकुलगुडा घटना में शामिल।
• वर्ष 2022 ग्राम एलमागुंडा कैंप अटैक में शामिल ( वर्ष 2022 में 03 बार इस कैंप अटैक में शामिल था)
• वर्ष 2022 में तेलंगाना सुकमा बीजापुर बॉर्डर में स्थित ग्राम सन्नापुर कैंप अटैक में शामिल
• मार्च 2023 में सुकमा जिला अंतर्गत ग्राम गुंडराज गुड़ा कैंप अटैक में शामिल

आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ कर सकें।

सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: इस आत्मसमर्पण की सफलता में डीआरजी बीजापुर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 170वी बटालियन (CRPF) तथा बीजापुर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास निर्माण एवं संवेदनशील कार्यशैली की महत्वपूर्ण भूमिका रही । सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों एवं पुनर्वास की सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर इन माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागने का निर्णय लिया।

शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button