आज से प्रीमियम विदेशी दुकानों में कैश बंद, केवल ऑनलाईन पेमेंट से मिलेगी शराब
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। शासन के निर्देशानुसार दुर्ग जिले की सभी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में आज 1 अक्टूबर 2026 से मदिरा खरीदने के लिए नगद भुगतान पूरी तरह बंद किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि शासन के जारी निर्देश के अनुसार अब ग्राहकों को प्रीमियम मदिरा दुकान से शराब खरीदने के लिए केवल डिजिटल (ऑनलाईन) माध्यम से ही भुगतान करना होगा।
जिले में देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाईन निविदा प्रक्रिया 6 अक्टूबर से प्रारंभ
दुर्ग। जिले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 25 पुरैना में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) पुरैना के लिये वर्ष 2026-27 के शेष अवधि हेतु ’पहले आओ पहले पाओ’ नीति के अंतर्गत ऑनलाईन निविदा के माध्यम से पुर्नव्यवस्थापन किया जा रहा है।
इच्छुक आवेदक ऑनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन 06 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। आवेदक ऑनलाईन आवेदन https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पर कर सकते है।



