स्थानांतरण पर एसडीएम जागेश्वर कौशल को दी गई आत्मीय विदाई, कलेक्टर ने जिले में उनके योगदान की सराहना की

बीजापुर। स्थानांतरण के पश्चात एसडीएम जागेश्वर कौशल को जिला प्रशासन की ओर से आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप ने उनके कार्यकाल के दौरान जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि श्री कौशल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया। जिले में विकास कार्यों के क्रियान्वयन, जनहित से जुड़े विषयों तथा प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा।

उन्होंने श्री कौशल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नए पदस्थापना स्थल पर भी इसी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों ने जागेश्वर कौशल के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उनके सहयोगपूर्ण व्यवहार, कार्यशैली एवं समर्पण को याद किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर उत्तम पंचारी, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके, मुकेश देवांगन, जिला कोषालय अधिकारी महावीर प्रसाद टंडन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह आत्मीयता एवं सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button