सुपेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारियों के साथ ट्रैफिक पुलिस ने की बैठक

भिलाई। यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा नेशनल हाईवे एवं सर्विस रोड एवं बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) कौशलेन्द्र देव पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) विशाल सोन द्वारा सुपेला क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने एवं सड़क यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं करने के लिए व्यापारियों को समझाइश दी गई।

▪️ सुपेला अंडरब्रिज से आकाशगंगा की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे करने पर सहमति बनाई गई।

▪️ नगर निगम के सहयोग से सर्विस रोड को अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कराकर यातायात के लिए सुगम बनाने का निर्णय लिया गया।

▪️ सर्विस रोड को मुख्य मार्ग से दो स्थानों पर जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी, जिससे वाहनों का दबाव कम किया जा सके।

▪️ व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने ग्राहकों एवं कर्मचारियों को भी सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने के लिए प्रेरित करें।

▪️ यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जाएगी।

अपील- यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि सड़क एवं सर्विस रोड को पार्किंग स्थल न बनाएं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button