कलेक्टर अभिजीत सिंह ने केंद्रीय जेल दुर्ग का किया आकस्मिक निरीक्षण, उपजेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

दुर्ग। जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने केन्द्रीय जेल दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल परिसर भ्रमण के दौरान उन्होंने कल्याण शाखा, उद्योग शाखा, जेल अस्पताल, कम्प्यूटर प्रशिक्षण/एल.ई.डी. बल्ब उद्योग, नव निर्मित बैरक एवं अस्पताल भवन, पाकशाला, नवीन जेल, प्रिजनर कॉलिंग, एम.सी.यू. कक्ष, विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, मुलाकात कक्ष, निर्वाह शाखा, विधि शाखा, वारंट शाखा, लेखा शाखा, सी.सी.टी.वी. कक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ का बारीकी से अवलोकन किया। वारंट शाखा में विचाराधीन एवं कैदी वारंटों का जायजा लेते हुए उन्होंने विचाराधीन प्रकरणों में सुनवाई हेतु बंदियों की अधिक से अधिक पेशी वर्चुअल माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पीड़ित पक्ष की लंबित राशि के भुगतान संबंधी जानकारी शीघ्र प्राप्त कर समिति में प्रस्तुत करने तथा भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जेल में नवनिर्मित भवनों (बैरक एवं स्टाॅफ क्वार्टर) के यथाशीघ्र उपयोग हेतु निर्देशित किया, वहीं बंदियों द्वारा निर्मित बैरक को लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जेल के उद्योग सेक्शन में शेड निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग से स्टीमेट प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा जेल परिसर में पानी निकासी हेतु नाली की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए।

जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि बंदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों को विभिन्न जेलों, न्यायालयों सहित अन्य विभागों को उनकी मांग के आधार पर निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जाता है। इस पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बंदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों की अधिकाधिक बिक्री सुनिश्चित करने हेतु अधीक्षक को आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल द्वारा संचालित गौशाला का भी अवलोकन किया।

इस दौरान उप जेल अधीक्षक (उद्योग) अशोक कन्नौजिया निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध पुरुष बंदी 2273 एवं महिला बंदी 134 (05 बच्चे सहित) लॉकअप में रहे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सोनाल डेविड, एसडीएम दुर्ग शहर प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं जेल अधीक्षक मनीष संभाकर उपस्थित रहेl

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button