आधार कार्ड वेरिफिकेशन, मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी देकर ₹19.50 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आधार कार्ड वेरिफिकेशन, मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी देकर ₹19.50 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई…फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें केरल के पलक्कड़ जिले से गिरफ्तार किया गया…आरोपी बैंक खातों को किराये पर लेकर उनके माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन-देन करते थे तथा उक्त राशि को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर अपराध के साक्ष्यों एवं धन के स्रोत को छिपाने का प्रयास करते थे…आरोपियों के द्वारा बैंक खातों में लगभग 9 लाख रुपयों का संदिग्ध ट्रांजैक्शन होना पाया गया। इन खातों पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं तमिल नाडु में 17 साइबर शिकायत दर्ज है…

दंतेवाड़ा। प्रार्थी बचेली निवासी के आधार कार्ड का वेरिफिकेशन के नाम पर मॉनीलॉड्रिंग में इनवॉल होना के नाम पर दिनांक 15-10-2025 से दिनांक 30-10-2025 के मध्य प्रार्थी से कुल 1950000/- रूपये का धोखाधड़ी कर फ्रॉड करने की रिपोर्ट पर थाना बचेली में अपराध क्रमांक- 45/2025 धारा 318(4) बीएनएस. 66 (D) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

इसी क्रम में थाना बचेली में दर्ज साइबर ठगी के प्रकरण की विवेचना के दौरान साइबर सेल दंतेवाड़ा द्वारा फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस तथा साइबर फॉरेंसिक टूल्स के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं वित्तीय विश्लेषण के आधार पर साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव सहित संयुक्त टीम का गठन कर दिनांक 16.06.2026 को केरल राज्य के विभिन्न जिलों में रवाना किया गया।

लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं स्थानीय समन्वय के आधार पर थाना पट्टाम्बी, जिला पालक्कड (केरल) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बैंक खातों को किराये पर लेकर उनके माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन-देन करते थे तथा उक्त राशि को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर अपराध के साक्ष्यों एवं धन के स्रोत को छिपाने का प्रयास करते थे।

आरोपियों के द्वारा बैंक खातों में लगभग 9 लाख रुपयों का संदिग्ध ट्रांजैक्शन होना पाया गया। इन खातों पर छत्तीसगढ़ के साथ साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं तमिल नाडु में 17 साइबर शिकायत दर्ज है।

आरोपीगण: 1. मोहम्मद अंसार, पिता मजीद अंसार, उम्र 22 वर्ष, जिला पालक्कड (केरल)।
2. पी.यू. मोहम्मद रूशीद, पिता उमर, उम्र 22 वर्ष, निवासी जिला पालक्कड (केरल)।

आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, ATM कार्ड, पासबुक एवं नगद राशि जब्त की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button