भविष्य निधि निकालने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड- 2 गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी नंद कुमार कामडे, पिता स्व० लखन लाल कामडे, निवासी ग्राम-मोहलाई, म.नं. 204, गली नं. 1, तह. दुर्ग, जिला दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि वह कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी विद्युत/यांत्रिकी एण्ड आर. अनुविभाग दुर्ग, जिला दुर्ग में कैम्प अटेन्डर के पद पर पदस्थ है।

उसके द्वारा कार्यालय में अपने सामान्य भविष्य निधि खाते से रूपये 5,00,000/- (रूपये पाँच लाख मात्र) आंशिक आहरण हेतु आवेदन जमा किया गया है।

राशि आहरण हेतु कार्यालय में पदस्थ शिव कुमार ठाकुर, सहायक ग्रेड-2 से संपर्क करने पर उनके द्वारा सामान्य भविष्य निधि खाते से पाँच लाख रूपये की राशि आंशिक आहरण करने के एवज में रूपये 10,0000/- (रूपये दस हजार मात्र) रिश्वत की मांग की गई है।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात दिनांक 02.07.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी शिव कुमार ठाकुर, सहायक ग्रेड-2, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी वि./ यां. एण्ड आर. अनुविभाग दुर्ग, जिला दुर्ग को 10,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button