28 जून को जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर की बैठक

रायपुर। जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार चलाया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो की खुराक पिलाए जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में रेडकॉस सभा कक्ष, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य स्थलों पर पूर्व वर्ष की भांति पोलियो बूथ स्थापित किए जाएं। अभियान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 1331 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 4 टीकाकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, जो दो टीमों में विभाजित होकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। जिले में कुल 3 लाख 45 हजार 373 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।

अभियान दिवस पर किसी कारण से छूटने वाले बच्चों को दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थय विभाग की टीम घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाएगी। इससे कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे।

जिला स्वास्थय समिति, रायपुर ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि 28 जून 2026 को अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। इससे जिले का प्रत्येक बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button