रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर सहित 8 ट्रेन रद्द, दो पैसेंजर गंतव्य से पहले समाप्त होगी

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन क्रमांक-06 के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष नॉन-इंटरलॉकिंग एवं प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्य के पूर्ण होने से रसमड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध होगी तथा दुर्ग स्टेशन के माल गोदाम संबंधी कार्यों को रसमड़ा स्थानांतरित करने में सुविधा मिलेगी, जिससे दुर्ग स्टेशन पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्य के अंतर्गत विभिन्न चरणों में प्री-नॉन  इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। दिनांक 09 जून 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर 18:00 बजे से 22:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके पश्चात 10 जून 2026 को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर 18:00 बजे से 22:30 बजे तक पुनः 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा।

मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून 2026 को 11:30 बजे से प्रारंभ होकर 12 जून 2026 को 02:30 बजे तक कुल 15 घंटे की अवधि में संपन्न किया जाएगा।

निरस्त/रद्द होने वाली डेमू/मेमू गाड़ियों का विवरण-

(1) गाड़ी संख्या 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को रद्द रहेगी।
(2) गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़–रायपुर  दिनांक 11 एवं 12 जून 2026 को रद्द रहेगी।
(3) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को रद्द रहेगी।
(4) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को रद्द रहेगी।
(5) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को रद्द रहेगी।
(6) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को रद्द रहेगी।
(7) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को रद्द रहेगी।
(8) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियाँ-

(1) गाड़ी संख्या 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ पैसेंजर, दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होगी तथा दुर्ग–डोंगरगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
(2) गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर पैसेंजर, दिनांक 10 एवं 11 जून 2026 को दुर्ग स्टेशन से समाप्त होगी तथा डोंगरगढ़–दुर्ग  के मध्य निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित गाड़ियों की समय-सारणी एवं परिचालन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

रेलवे प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button