क्रेटा कार में नगद 65 लाख रुपए का परिवहन करते दो व्यक्ति पकड़ाए

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG-24-T-9998 में भारी मात्रा में नगद राशि परिवहन की जा रही है, जो कांकेर की ओर से होकर पुरूर की दिशा में आ रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और एनएच-30 मार्ग स्थित मरकाटोला घाट क्षेत्र में एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की गई…

बालोद। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए थाना पुरूर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में नगद राशि 65,00,000 रुपये (पैंसठ लाख रुपये) बरामद कर वाहन सहित जप्त किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं सतत निगरानी के चलते की गई, जिसने जिले में हड़कंप मचा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर माया शर्मा तथा थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दिनांक 26 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG-24-T-9998 में भारी मात्रा में नगद राशि परिवहन की जा रही है, जो कांकेर की ओर से होकर पुरूर की दिशा में आ रही है। सूचना मिलते ही थाना पुरूर पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और एनएच-30 मार्ग स्थित मरकाटोला घाट क्षेत्र में एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की गई। कुछ समय पश्चात संदिग्ध क्रेटा वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति सवार मिले।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम: (1) अमित जैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी बालोद (2) लच्छू ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तरौद, जिला बालोद बताया। तलाशी में निकले 65 लाख रुपये व वाहन की विधिवत तलाशी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैंक कर्मचारियों एवं गवाहों की उपस्थिति में ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 65 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा नगद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु संबंधित व्यक्ति कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी एवं अवैध नगदी परिवहन से जुड़ा प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नगद राशि एवं प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button