जमीन के बटांकन कर ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी नरोत्तम साहू, ग्राम बोड़, जिला बेमेतरा द्वार एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उसके जमीन के बटांकन/खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी ओमकार सोनवानी, ग्राम बोड़, तहसील साजा, जिला बेमेतरा द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव कर आरोपी द्वारा 15,000 रूपये लेने हेतु सहमति दी गई।

दिनांक 25.05.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी ओनकार सोनवानी को 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button