बस चेकिंग के दौरान 46.68 लाख रुपए का 18.59 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद

श्री श्याम ट्रैवल्स की बस से 600 नग, वजनी 18.590 किलोग्राम, कीमती 46 लाख, 68 हजार रूपये के चांदी के गहने बरामद…वाहन में सवार व्यक्ति को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने धारा 94 बी.एन. एस. एस का दिया गया नोटिस…वैध दस्तावेज के अभाव में धारा 106 bnss के तहत किया गया जप्त…अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को किया गया सूचित…

महासमुंद। जिले में अवैध गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध पदार्थ परिवहन रोकथाम के निर्देश पर चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर की गई कार्रवाई में ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस मे सवार यात्री से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार मूल्य 46,68,090 रुपये आंकी गई है।

ओडिशा की ओर से से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था उसी समय उडीसा की ओर से आ रही श्री श्याम ट्रैवल्स बस को रोककर वाहन एवं लगेज की जाॅच करते हुए एक सवारी जो ब्लू कलर का पीटठू बैग पकडा हुआ था।

जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू पिता बनवारी लाल शर्मा उम्र 58 साल साकिन बालू बजार आलम चंद बाजार लालबाग थाना लालबाग जिला कटक उडीसा का निवासी होने बताया, पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में तीन प्लास्टिक डिब्बो में 600 नग चांदी का पायल वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090.00 रूपये के आभूषण बरामद किया गया।

चांदी के जेवर रखने के संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया जो किसी प्रकार का कोई कागजात नही होना लिखित में दिये जाने पर कार्यवाही करते हुए चांदी जेवरो को जप्त कर प्रकरण आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छ.ग. की ओर अग्रेषित की गई है।

जब्त संपत्ति- 600 नग चांदी का पायल कुल जुमला वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090 रूपया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button