जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जनवरी 2026 में पूरे देश में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये राज्यवार अलग-अलग हैं। वीकेंड पर भी बैंक बंद रहते हैं। बैंक हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इस लिहाज से 4, 11, 18, 25 जनवरी को रविवार और 10, 24 जनवरी को दूसरे-चौथे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक हॉलीडे की लिस्ट आरबीआई के अनुसार है…

 

नईदिल्ली (ए)। आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है यानी हम वर्ष 2026 में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में लोग नए साल में नई चीजों के साथ आगे बढ़ने की कामना करते हैं। जबकि, नया साल अपने साथ कई नई उम्मीदों और नए कामों को लेकर भी आता है।

उदहारण के लिए साल का पहला महीना है और हो सकता है आप इस पहले महीने में किसी न किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हो? अगर ऐसा है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जनवरी महीने में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं और कब-कब खुलेंगे।

खासतौर पर आपके शहर का बैंक और आपकी ब्रांच कब बंद रहने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं जनवरी महीने में रहने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में…

पहले जानिए शनिवार-रविवाक के अवकाश कितने हैं
  • 4 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहने वाला है
  • 10 जनवरी 2026 – महीना का दूसरा शनिवार है और इसलिए बैंक बंद रहेंगे वो भी पूरे देश के
  • 11 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा
  • 18 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 24 जनवरी 2026 – महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहन वाले हैं
  • 25 जनवरी 2026 – इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे।
अब जानते हैं शहरों की बाकी छुट्टियों के बारे में:-
  • 1 जनवरी 2026 – नव वर्ष दिवस/गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
  • 2 जनवरी 2026 – नए साल का जश्न/मन्नम जयंती होने की वजह से आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 3 जनवरी 2026 – हजरत अली का जन्मदिन है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे
  • 12 जनवरी 2026 – स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति/माघ बिहू इस दिन है, इसलिए अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 जनवरी 2026 – उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद रहेंगे
  • 16 जनवरी 2026 – तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 17 जनवरी 2026 – उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
  • 23 जनवरी 2026 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस की वजह से देश के लगभग सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button