घर पर ऐसे बनाएं बटर नान कि परिवारवाले भूल जाएं रेस्तरां वाला स्वाद

अगर आप रेस्टोरेंट स्टाइल बटर नान घर पर बनाना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। हम यहां आपको इसकी आसान विधि के बारे में जानकारी देंगे…

 

 

नईदिल्ली (ए)। ढाबे और रेस्टोरेंट पर मिलने वाली नान का स्वाद इतना अच्छा होता है कि हर कोई उसे पसंद करता है। इसे हर तरह की पनीर की सब्जी और दाल मखनी के साथ कमाल का लगता है। पर, हर दिन बाजार में मिलने वाली नान को खाना संभव नहीं है।


ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर बना सकती हैं। तो अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल बटर नान बनाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए बिल्कुल सही है। घर पर बाजार जैसी नान बनाने के लिए आपको बस सही सामग्री, थोड़ी मेहनत और सही विधि की जरूरत है।

इस लेख में हम आपको नान बनाने का सही तरीका बताएंगे, ताकि इसे बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए घर पर ही पार्टी स्टाइल बटर नान बना सकते हैं। इसे खाने का मजा रेस्टोरेंट से कम नहीं होगा और आप अपनी कुकिंग स्किल्स भी दिखा पाएंगे।

ये है सामग्री

नान बनाने के लिए आपको मैदा, दही, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल/घी और मक्खन की जरूरत पड़ेगी। 

ये है विधि

बटर नान बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर लें। ये सभी सामग्री आसानी से हर जगह उपलब्ध हैं और इन्हें मिलाकर ही नान का मुलायम और फूला हुआ टेक्सचर आता है। सभी सामान को एक साथ लेने के बाद आटा गूंथने की प्रक्रिया शुरू करें।

एक बड़े बाउल में मैदा डालें और उसमें दही, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे हाथों या मिक्सर की मदद से अच्छी तरह गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला। गूंथे हुए आटे को नरम होना चाहिए। अब आटे को ढककर लगभग 1–2 घंटे के लिए रख दें, ताकि ये हल्का फुल जाए।

ये प्रोसेस नान को मुलायम बनाने में मदद करता है और जब आप इसे सेकेंगे तो ये आसानी से फूलेगा। फूला हुआ आटा तैयार होने के बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन की मदद से हल्का बेल लें। नान को ज्यादा पतला नहीं बेलना है, वरना ये फूलते समय सख्त हो सकता है।

बेलते समय आटे को समान मोटाई में रखें, ताकि ये तवे या ओवन में सही से पक सके। अब नान को गरम तवे पर या ओवन में सेकना शुरू करें। जैसे ही नान के ऊपर बुलबुले उठने लगें और हल्का सुनहरा रंग दिखाई दे, तब इसमें मक्खन लगाएं। मक्खन से नान और अधिक स्वादिष्ट और मुलायम हो जाता है। अंत में बटर नान को गरम-गरम परोसें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button