106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 माओवादी सहित 103 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

समर्पण करने वालों में डीव्हीसीएम -01,पीपीसीएम- 04, एसीएम-04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 कुल 106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 माओवादी सहित 103 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

 

01 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 421 माओवादी गिरफ्तार हुए, 410 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 137 माओवादी मारे गए है । इस प्रकार 01 जनवरी 2024 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 924 माओवादी गिरफ्तार हुए, 599 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 195 माओवादी मारे गए है…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार की मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन हेतु जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति, साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर डीव्हीसीएम -01,पीपीसीएम- 04, एसीएम-04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 कुल 106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 माओवादी सहित 103 माओवादियों ने दिनांक 02/10/2025 को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

माओवादी संगठन में टूट की प्रवृत्ति तेज, आरपीसी सदस्य बड़ी संख्या में कर रहे समर्पण : हाल के महीनों में मुठभेड़ों में कई वरिष्ठ माओवादी नेताओं के मारे जाने एवं संगठन छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल होने से संगठन की रणनीतिक क्षमता पर गहरा असर पड़ा है । विशेष रूप से रेवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (RPC) के सदस्य बड़ी संख्या में मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं । संगठन में नेतृत्वहीनता और दिशाहीनता, सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति, पुनर्वास नीति की पारदर्शिता और भरोसेमंद क्रियान्वयन और परिवार और समाज से पुनः जुड़ने की इच्छा ने इन्हे मुख्यधारा में लौटने की दिशा दी है ।

छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना:- शांति और विकास की ओर एक कदम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू की गई नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही, नक्सल हिंसा से प्रभावित आम नागरिकों के लिए भी राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button