साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज: 122 वर्षों बाद बना दुर्लभ संयोग, जानिए कहा-कहा देगा दिखाई?

आज, 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस महीने यह दूसरा ग्रहण होगा इससे पहले 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। आज यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा जो 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण रात में लगेगा जिसके कारण इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा…

 

 

नईदिल्ली (ए)। आज लगने वाला ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को भारत में तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन दुनिया के दूसरे कई देशों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका में सबसे अच्छा दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण को कभी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें आंखों पर बुरा प्रभाव पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आपको स्पेशल ग्लास या फिल्टर से ही सूर्य ग्रहण को देखा जाना चाहिए।

आज रात करीब 11 बजे से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। आप इस सूर्य ग्रहण Nasa और Timeanddate.com पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा कई दूसरे You Tube चैनल पर देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात में लगेगा जिसके कारण भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि में रहेगा और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होगा। इस दिन कन्या राशि में सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा और बुध भी मौजूद रहेंगे।

हिंदू धर्म में ग्रहण की घटना को अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान सभी देवी-देवता कष्ट में रहते हैं और चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा रहती है। ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद घर और पूजा स्थल का साफ-सफाई करें और घर के हर हिस्से में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद स्नान करके देवी-देवताओं की पूजा करें।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत आज रात 10 बजकर 59 मिनट से होगी। ग्रहण का चरम काल 22 सितंबर को सुबह 01 बजकर 11 मिनट पर होगा और ग्रहण की समाप्ति 22 सितंबर 2025 को सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा।

खगोलशास्त्र में सूर्य ग्रहण की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है। इस तरह से कुछ देर के लिए ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाते हैं। ऐसे में चांद सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने में कुछ समय के लिए रोक देता है। इस तरह से पृथ्वी के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा जाता है।

आज रात को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मानना है कि 122 साल बाद सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग बनने वाला है। जिसमें पितृपक्ष की शुरुआत ग्रहण से हुई और पितृ पक्ष की समाप्ति भी ग्रहण के साथ हुई।

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जिसमें सूर्य रिंग ऑफ फायर के रूप में नजर आएगा।

अब से कुछ घंटों बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 10 बजकर 59 मिनट पर होगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज रात 11 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 22 सितंबर तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। परंतु इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यही कारण है कि सूर्य ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही ग्रहण से अगले दिन यानी 22 सितंबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।

21 सितंबर को लग रहा सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण है। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button