सितम्बर माह में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक: समय से निपटा ले जरूरी काम, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टियां?

इस महीने का पहला वीकेंड हॉलिडे 7 सितंबर को पड़ेगा. इसके बाद 13 सितंबर (दूसरा शनिवार) और 14 सितंबर को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी. वहीं 21 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी. महीने के आखिर में फिर से 27 सितंबर (चौथा शनिवार) और 28 सितंबर को वीकेंड हॉलिडे रहेगा…

 

नईदिल्ली (ए)। सितंबर का महीना कुछ दिन बाद शुरू हो रहा है। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में बैंक कई त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के लिए बंद रहेंगे। इनमें कर्म पूजा, ओणम, ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा, नवरात्र स्थापना, दुर्गा पूजा जैसे त्यौहार और और महाराजा हरि सिंह की जयंती शामिल है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले राज्य के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट देख लें। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

रविवार और राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय बैंक छुट्टियों के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। इसका मतलब है कि आपको बैंक से जुड़े काम के लिए पहले से योजना बनानी होगी।

वीकेंड पर भी बैंक रहेंगे बंद

सितंबर 2025 में वीकेंड हॉलिडे भी रहने वाले हैं. राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय छुट्टियों के अलावा सितंबर 2025 में सभी बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहेगी. इसके साथ ही हर रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे.सितंबर 2025 के वीकेंड हॉलिडे इस तरह रहेंगे।

इस महीने का पहला वीकेंड हॉलिडे 7 सितंबर को पड़ेगा. इसके बाद 13 सितंबर (दूसरा शनिवार) और 14 सितंबर को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी. वहीं 21 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी. महीने के आखिर में फिर से 27 सितंबर (चौथा शनिवार) और 28 सितंबर को वीकेंड हॉलिडे रहेगा।

सितंबर में में कर्म पूजा, पहला ओणम, ईद-ए-मिलाद, तिरुवोनम, ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार, नवरात्र स्थापना, महाराजा हरि सिंह की जयंती, महा सप्तमी/दुर्गा पूजा जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है…

सितंबर, 2025 (बुधवार): 3 सितंबर, 2025 को झारखंड में कर्म पूजा के लिए बैंक बंद हैं।
सितंबर, 2025 (गुरुवार): 4 सितंबर, 2025 को केरल में पहला ओणम त्योहार है। इसलिए उस दिन केरल में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर, 2025 (शुक्रवार): 5 सितंबर, 2025 को गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड, जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर, 2025 (शनिवार): 6 सितंबर, 2025 को सिक्किम और छत्तीसगढ़ में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा के लिए बैंक बंद रहेंगे।

12 सितंबर, 2025 (शुक्रवार): 12 सितंबर, 2025 को जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद के शुक्रवार के लिए बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर, 2025 (सोमवार): 22 सितंबर, 2025 को राजस्थान में नवरात्र स्थापना के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर, 2025 (शनिवार): 23 सितंबर, 2025 को जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।

29 सितंबर, 2025 (सोमवार): 29 सितंबर, 2025 को त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में महा सप्तमी, दुर्गा पूजा मनाने के लिए बैंक बंद रहेंगे।
30 सितंबर, 2025 (मंगलवार): 30 सितंबर, 2025 को त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा के लिए बैंक बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button