27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज टीम: क्रिकेट बोर्ड ने रिचर्डसन-लॉयड-लारा जैसे दिग्गजों से मांगी मदद

ऑस्ट्रेलिया ने जमैका के किंग्सटन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 27 रन पर समेट दिया, जो कि टेस्ट इतिहास को दूसरा न्यूनतम स्कोर है। वहीं, वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास का यह न्यूनतम स्कोर है…
नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट वेस्टइंडीज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रॉस्टन चेज के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 27 रन पर ऑलआउट हो गई। बोर्ड ने इस मुकाबले के बाद क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों से मदद मांगी है। बोर्ड ने कैरिबियाई देशों में क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए बैठक बुलाई।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क (नौ रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी और स्कॉट बोलैंड की हैट्रिक की बदौलत वेस्टइंडीज को 27 रन पर समेट दिया जो टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे कम स्कोर है। मिसफील्ड के कारण वेस्टइंडीज की टीम सर्वकालिक न्यूनतम स्कोर की बराबरी करने से बच गई।



