भारत की हार पर किंग चार्ल्स III ने ली चुटकी! गिल से पूछा- सिराज के आउट होने पर कैसा महसूस हुआ?

भारत को सोमवार को लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक मैच में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे कि शोएब बशीर की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेने के बाद धीरे से विकेट से टकराई और आउट हो गए…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत की पुरुष और महिला टीमों ने मंगलवार को किंग चार्ल्स तृतीय से लंदन स्थित सेंट जेम्स पैलेस में मुलाकात की। इस दौरान ब्रिटेन के 76 वर्षीय महाराज ने भारत की लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर चर्चा की। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल से आखिरी बल्लेबाज के आउट होने पर सवाल किया। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद रहे।

भारत को सोमवार को लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक मैच में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे कि शोएब बशीर की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेने के बाद धीरे से विकेट से टकराई और आउट हो गए। गिल ने कहा, ‘उन्होंने (किंग चार्ल्स) हमें बताया कि हमारे आखिरी बल्लेबाज के आउट होने का तरीका काफी दुर्भाग्यपूर्ण था, गेंद लुढ़कती हुई विकेट पर लग गई।

वह हमसे बस पूछ रहे थे, ‘उसके बाद आपको कैसा महसूस हुआ?’ और हमने उन्हें बताया कि यह हमारे लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण मैच था। उम्मीद है कि अगले दोनों मैचों में हमें किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा।’

गिल ने इस मौके पर कहा कि भारतीय टीम जब भी इंग्लैंड में खेलती है, उसे प्रवासी भारतीय से जबरदस्त समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम इस मामले में भाग्यशाली हैं कि हम जहां भी जाते हैं हमें हमेशा अच्छा समर्थन मिलता है। यहां भी ऐसा ही रहा है।  मुझे हालांकि लगता है कि पहले कुछ दिनों में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के समर्थक अधिक थे, लेकिन मैच के आखिरी तीन दिनों में हमें दर्शकों से काफी अच्छा समर्थन मिला।’

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात को लेकर अपनी टीम के उत्साह को व्यक्त किया। हरमनप्रीत ने कहा, ‘यह वास्तव में एक बहुत अच्छा अनुभव था। हम पहले भी कई बार इंग्लैंड आये है लेकिन उनसे मुलाकात का यह पहला अवसर है। वह बहुत मिलनसार है। उन्होंने हमसे हमारी यात्रा के बारे में पूछा।’

महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, ‘रॉयल हाउस आकर किंग चार्ल्स से मिलना एक बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। हम साउथम्पटन से इतनी दूर आए लेकिन यह वास्तव में शानदार रहा। हमारी टीम की खिलाड़ी इसे लेकर बहुत उत्साहित थीं और हमें खुशी है कि हम यहां हैं।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button