अफ्रीकी बॉलर का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से ‘निलंबन’, कगिसो रबाडा ने खुद किया खुलासा

रबाडा ने इस मामले पर कहा- मैं हाल ही में निजी कारणों से आईपीएल में भाग लेने के बीच से दक्षिण अफ्रीका लौट आया हूं। ऐसा मेरे द्वारा प्रतिबंधित ड्रग के उपयोग के कारण हुआ है। मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मैंने निराश किया है…
नईदिल्ली (ए)। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अनंतिम निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई प्रतिबंधित ड्रग लेने के कारण हुई, जिसके परीक्षण में वह पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी शनिवार को स्टार खिलाड़ी ने खुद दी।
रबाडा कुछ दिनों पहले निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए थे और तब से अब तक गुजरात टाइटंस से नहीं जुड़ सके हैं। तेज गेंदबाज ने मौजूदा सत्र में गुजरात के लिए पहले दो मैच खेले। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 41 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इसके बाद मुंबई के खिलाफ उन्होंने 42 रन खर्च किए और महज एक ही विकेट हासिल किया।



