शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु संजय ओझा भिलाई रत्न सम्मान से हुए सम्मानित

भिलाई। रविवार को सैकड़ों कि संख्या में भिलाई बिरादरी ने सद्भावना दौड़ लगाई। भिलाई रत्न सहित समाज से जुड़े एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले लोग व समाजसेवी संस्थाओ  को सम्मानित किया गया। भिलाई के उन महान विभूतियों का सम्मान किया गया जो अपने अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे है। इनमें वर्ष 2025 भिलाई रत्न सम्मान चिकित्सा में डॉ के गुरुनाथ, शिक्षा संजय ओझा, खेल में आर एन बैनर्जी, उद्योग में विजय गुप्ता, महिला सशक्तिकरण डिम्पल कौर, पर्यावरण में द्वारका प्रसाद, जन-जागरण में अजय भसीन, साहित्य में संतोष झांझी, कला एवं संस्कृति क्षेत्र में पं सुधाकर राम भाऊ शिवलीकर जिन्होंने भिलाई का गौरव बढ़ायें। उन्हें नवरत्नों को सम्मानित किया गया।

सम्मान के कड़ी में भिलाई गौरव से भालचंद्र शेगेकर, कला में स्मिता तांडी, महिला सशक्तिकरण में अश्वन सोनवानी को खेल में व अभिषेक अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सद्भावना दौड़ में भिलाई वासियों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

पूरे समय मिनी भारत का परिदृश्य जैसे मानो श्रीनगर से लेकर कन्याकुमारी, उत्तर से लेकर दक्षिण पूरा माहौल भिलाई में उतर आया था, लोग विभिन्न वेशभूषा में अपने अपने राज्यों का परिधान पहनकर नृत्य कर रहे थे और यह सब मानो लोगो ने अपनी इच्छा से बढ़चढकर किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसिद्धा समूह की प्रस्तुति सेक्टर-1 से सेक्टर-9 “भिलाई की बहू की कहानी” नामक नाटक में 40 महिलाओं ने भाग लिया, मंचन किया गया। जिसको आए अतिथियों एवं भिलाई वासियों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, एन के बन्छोर, विपिन गिरी  ईडी, बी एस पी, अशोक कुमार पंडा, ई डी फाइनेंस, बी एस पी, पंकज त्यागी महाप्रबंधक फेरो स्क्रैप निगम भिलाई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button