हरियाणा सहित राज्य के दर्जन भर से अधिक स्थानों पर ईओडब्ल्यू-एसीबी का छापा
रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के अधिकारीगण एवं संचालनालय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण द्वारा मोक्षित कार्पोरेशन, गंज पारा दुर्ग, सीबी कॉरपोरेशन, जी.ई. रोड दुर्ग, रिकार्डर्स एवं मेडिकेयर सिस्टम, एचएसआईआईडीसी, पंचकुला हरियाणा एवं श्री शारदा इन्डस्ट्रीज, ग्राम तर्रा, तहसील धरसीवा रायपुर के साथ आपराधिक षड्यंत्र कर पूल-टेंडरिंग कर, स्वास्थ्य विभाग में उपयोग होने वाले रीएजेंट एवं मशीन की बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाये जाने के संबंध में ब्यूरो में अपराध कमांक-05/2025, धारा-409, 120बी भादवि एवं धारा 13 (1) ए. सहपठित धारा 13 (2), 7 (सी) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018, दिनांक 22.01.2025 दर्ज किया गया।
(एफ.आई.आर. वेबसाईट- www.acbeow.cg.gov.in/cgpolice.gov.in पर देखी जा सकती है)
विवेचना के तारतम्य में सोमवार दिनांक 27.01.2025 को आरोपियों के निवास स्थान एवं संबंधित जगहों पर ईओडब्ल्यू- एसीबी की टीमों ने जिला रायपुर, दुर्ग एवं हरियाणा के दर्जन भर से अधिक स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में आरोपियों के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक एकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।



