स्टील वर्कर्स यूनियन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वाँ गणतंत्र दिवस
भिलाई। स्टील वर्कर्स यूनियन ने अपने कार्यालय श्रम शक्ति सदन के प्रांगण में 76वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकाश सरोदे (असिस्टेंस लेबर कमिश्नर दुर्ग) एवं अध्यक्षता स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में यूनियन के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडा रोहन पश्चात मुख्य अतिथि ने उपस्थित सदस्यों को अपने उद्बोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ जिसके तहत हम भारतीयों को अधिकार देने के साथ ही साथ देश के प्रति कई जिम्मेदारियों को निभाने का रास्ता भी दिखाया।
अत: अधिकार एवं कर्तव्य का समाजस्य देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान ने अपने नागरिकों को स्वतंत्रता और समानता का अधिकार दिया। विश्व में भारतीय संविधान उत्कृष्टता की मिसाल है। कार्यक्रम को टंडन दास, संजय कुमार और विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि विकाश सरोदे, नंदकिशोर गुप्ता, टंडन दास, संजय कुमार, बसंत वर्मा, वीरेंद्र सिंह, रत्नेश देवांगन, बल्लू राम यादव, विनोद गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, डी शंकर, भीम राज राय, केपी तिवारी, संदीप नंदुरकर, एसएस मिश्रा, डीपी गुप्ता, बलराम यादव, जयंती पटेल, महेंद्र शुक्ला, नियाज़ अहमद, एस के निर्मलकर, ओम हरि साहू, सीडी बंजारे, किसन लाल जाल, बीके नायक, बीके पांडे, पुसउ यादव, हरीश कोसरे अन्य कई यूनियन सदस्यगण उपस्थित रहें।



