राज्यपाल रमन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक के रूप में ली सदस्यता

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संरक्षक सदस्य के रूप में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया।
इस दौरान राज्यपाल ने रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका को कलेक्टर डॉ सिंह ने हर्बल गुलाल भेंट कर होली की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी भी मौजूद रहे।



