ये बजट मिडिल क्लास की जेब भारी करेगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को तेजी देगा : पीएम मोदी

में मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात दी है. वित्त मंत्री ने कहा- 12 लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं देना होगा. उन्होंने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है…
नईदिल्ली (ए)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 पेश किया। इसमें कई तरह को घोषणाएं की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी। पीएम ने कहा, ‘हर कोई आपकी प्रशंसा कर रहा है, बजट बहुत अच्छा है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आम आदमी का बजट बताया है. पीएम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा, ये बजट मिडिल क्लास की जेब भारी करेगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को तेजी देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा- यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेंट, कन्जंप्शन को बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री और उनकी टीम को जनता का बजट बनाने के लिए बधाई देता हूं। आज देश विकास भी, विरासत भी के मंत्र को लेकर चल रहा है।
वहीं बजट को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- यह बजट बुलेट इंजरी (गोली के घाव) पर बैंड-ऐड लगाने जैसा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की जरूरत थी, लेकिन यह सरकार विचारों के मामले में दिवालिया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं. ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट Force Multiplier है. यह हम लोगों के सपनों को पूरा करने वाला बजट है. हमने युवाओं के लिए कई सेक्टर खोले हैं. विकसित भारत के मिशन को आम नागरिक चलाने जा रहे हैं. यह बजट शक्ति बढ़ाने वाला है. यह बजट बचत, निवेश, उपभोग और विकास को बढ़ाएगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा, मैं जन-केंद्रित बजट लाने के लिए निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं. आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है. ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे… ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है।
उन्होंने आगे कहा, सुधारों के लिहाज से इस बजट में कई अहम कदम उठाए गए हैं. परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऐतिहासिक है. इससे देश के विकास में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी का बड़ा योगदान सुनिश्चित होगा।
पीएम मोदी का कहना था कि ये बजट देश के विकास में योगदान सुनिश्चित करेगा. बजट में रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता दी गई है. आत्म निर्भर अभियान का गति मिलेगी. देश में टूरिज्म के लिए बहुत संभावनाएं हैं. आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है. इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं. इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा, बुनियादी ढांचे का दर्जा मिलने से देश में बड़े जहाजों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा. इसके अतिरिक्त यह आत्मनिर्भर पहलों को गति देगा. जहाज निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है जो रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है. इसके अलावा, देश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं।
- भारत में बड़े शिप के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। ये सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। देश में टूरिज्म के लिए बहुत संभावनाएं हैं। बजट से टूरिज्म को मजबूती मिलेगी।
- ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट फोर्स मल्टीप्लॉयर है।
- बजट में किसानों के लिए घोषणा हुई है। 100 जिलों में सिंचाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट होगा।
- बजट में 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया गया है। इसका बहुत बड़ा फायदा हमारे मिडिल क्लास, नौकरीपेशा लोगों को होगा।
- बजट में मैन्युफेक्चरिंग पर 360 डिग्री फोकस है। MSME, छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी। लेदर, फुटवियर, टॉय इंडस्ट्री को विशेष समर्थन दिया गया है।
- इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है।
- परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऐतिहासिक है। इससे देश के विकास में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी का बड़ा योगदान सुनिश्चित होगा।



