मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी में ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम का हुआ समापन, प्राचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

चरोदा। मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी अंग्रेजी माध्यम में केजी -2 के बच्चों का उत्तीर्ण होकर कक्षा-1 में प्रवेश उत्सव के लिए लिए आयोजित ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम शानदार ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन के साथ एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन अभिभावको के कर कमलों से हुआ।

संस्था के प्राचार्य पवन कुमार साहू ने सभा में उपस्थित सभी पालकों का अभिनंदन किया एवं आगामी कक्षा में भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए नन्हें बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया।

तत्पश्चात सभी बच्चों को शानदार ग्रेजुएशन परिधान में वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें प्राचार्य पवन कुमार साहू, उप प्राचार्य मनीष सोनगेन, हेड मिस्ट्रेस स्वाति और प्रशासक सृजन साहू , ललिता मेडम शामिल हुए।

कार्यक्रम में पालकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बालक, पालक और पाठकों के सामूहिक प्रयास से नई पीढ़ी का मजबूत निर्माण और विकास होता है, इस दिशा में मानसरोवर विद्यालय की भूमिका सराहनीय है, हमें पूरा विश्वास है कि हमारे बच्चों का सर्वांगीण विकास मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी में होगा।

अपने संबोधन में पालकों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानसरोवर विद्यालय में बच्चों को खेल-खेल में पढाने की जो परंपरा शुरू हुई है वह बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि को बढ़ा रही है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट तथा भिन्न-भिन्न प्रकार से ऑडियो वीडियो एवं स्टेज प्रोग्राम के माध्यम से शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है,  जो विषय की जटिलता को सरलता की ओर ले जा रही है जो बच्चों के लिए आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहयोग कर रही है।

विद्यालय परिवार के इस प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य मनीष सोनगेन ने पालकों एवं सहयोगी सभी शिक्षक शिक्षिकाओ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शुभांगी मेडम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button