भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक: सुपर-8 में इंट्री, पाकिस्तान को 61 रन से बुरी तरह रौंदा

भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में 61 रनों से पीट दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 114 रन ही बना सकी…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अपने ग्रुप 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गया है वही पाकिस्तान हार के बाद तीसरे नंबर पर जा पहुंचा है।बभारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्वकप का महामुकाबला खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच में 18 ओवर स्पिनर्स से कराए। भारत की ओर से ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

भारत के लिए शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिले।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, भारत ने नो हैंडशेक नीति जारी रखी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के बाद हाथ नहीं मिलाया।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 8 मुकाबले खेले गए है। इसमें से सात मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं और केवल एक ही मैच पाकिस्तानी टीम जीत पाई है। रविवार का मैच भी भारत 61 रन से जीत कर अपना पलड़ा भारी रखा है।

जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती से लेकर कुलदीप यादव तक ने पाकिस्तान को झटके दिए। तिलक वर्मा ने भी पहले ही ओवर में आकर एक विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिय है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button