भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीता पहला वनडे, विराट कोहली शतक से चुके
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला वडोदरा में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए…
बड़ोदरा (ए)। भारत ने चार विकेट से पहला वनडे मुकाबला जीत लिया। वडोदरा में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारत ने एक ओवर के शेष रहते 306 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले एक दिवसीय मैच के न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा था। कीवियों ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 300 रन बनाए। डेरिल मिचेल 84 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत दमदार रही। टीम को पहला झटका 117 के स्कोर पर लगा। हर्षित राणा ने दोनों ओपनर्स डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेजा।
डेरिल मिचेल ने एक छोर संभाले रखा और वनडे करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। वह 71 गेंद में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जकारी फोक्स एक रन बना सके। इसके बाद क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जेमीसन ने मिलकर न्यूजीलैंड को 300 के स्कोर तक पहुंचाया। क्लार्क 17 गेंद में 24 रन बनाकर और जेमीसन आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध, सिराज और हर्षित को दो-दो विकेट मिले। वहीं, कुलदीप को एक विकेट मिला।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गिल ने बताया कि ओस गिरेगी इस वजह से बाद में बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि वह छह गेंदबाजों के साथ उतरे हैं। वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और जडेजा तीन स्पिनर होंगे, जबकि हर्षित-सिराज और प्रसिद्ध तेज गेंदबाजी का दारोमदार संभालेंगे। अर्शदीप को नहीं खिलाया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भी बताया कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनते। कीवियों के लिए क्रिस्टियन क्लार्क डेब्यू कर रहे हैं।
कॉनवे ने वनडे करियर का पांचवां और निकोल्स ने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। कॉनवे 56 रन और निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। 198 रन तक आते-आते कीवियों के पांच विकेट गिर चुके थे। विल यंग 12 रन, ग्लेन फिलिप्स 12 रन और मिचेल हे 18 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ब्रेसवेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 16 रन बनाकर श्रेयस के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए।



