पुरुषोत्तम देवांगन बने भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष, सुरेंद्र कौशिक को मिली दुर्ग की कमान

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राज्य में अपने कई जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को बनाया गया है, वही दुर्ग जिला अध्यक्ष की कमान सुरेन्द्र कौशिक को सौंपी गई है।

वहीं भाजपा ने रमेश ठाकुर को रायपुर शहर जिलाअध्यक्ष बनाया है। संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की सर्व सम्मति से नियुक्ति की है। रमेश ठाकुर रायपुर शहर जिले के महामंत्री हैं, जो अब जिलाअध्यक्ष बन गए हैं।

इनके अलावा रायपुर शहर के चारों विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि बनाए गए हैं। वहीं रायपुर जिला ग्रामीण में वर्तमान जिलाध्यक्ष श्याम नारंग को बरकरार रखा गया है, वे दुबारा रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नियु​क्त हुए हैं।

अन्य जिलों की बात करें तो जशपुर ​जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है, यहां भी जिला महामंत्री भरत सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसी प्रकार बालोद जिले में चेमन देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने उनके नाम की घोषणा की है। कांकेर में बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश जैन बनाए गए हैं।

बीजापुर से घासीराम नाग, गौरेला पेंड्रा से लालजी यादव, सूरजपुर से मुरलीधर सोनी, मुंगेली से दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ से अरुणधर दिवान, बलरामपुर से ओमप्रकाश जायसवाल, जशपुर से भरत सिंह, मोहला मानपुर से नम्रता सिंह और कोरबा से मनोज शर्मा अध्यक्ष बनाए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button