नहाते समय इस अंग पर पहले पानी डालने से बढ़ जाता है ब्रेन हेमरेज का खतरा

क्या आप जानते हैं कि नहाने का भी एक सही और वैज्ञानिक तरीका होता है? ज्यादातर लोग सीधे सिर पर पानी डालते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि नहाने के लिए किस अंग पर सबसे पहले पानी डालना चाहिए..?

 

 

नईदिल्ली (ए)। नहाना हम सब की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। हम अक्सर इस बात पर ध्यान देते हैं कि ठंडे पानी से नहाएं या गुनगुने पानी से, लेकिन हम इस प्रक्रिया की शुरुआत कैसे करते हैं, इस पर शायद ही कभी गौर करते हैं। ज्यादातर लोग नहाने की शुरुआत सीधे सिर पर पानी डालकर शॉवर के नीचे खड़े होकर करते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यह नहाने का सही तरीका नहीं है।


विशेषज्ञों के मुताबिक, नहाने का एक सही तरीका होता है, जिसका पालन न करने पर शरीर पर अचानक तापमान परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, कुछ मामलों में ये इतना गंभीर हो सकता है कि ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नहाते समय हमारा शरीर पानी के तापमान के साथ तालमेल बिठाता है, जिसे विज्ञान की भाषा में ‘एक्लेमटाइजेशन’ कहते हैं। जब हम अचानक अपने सिर पर ठंडा या गर्म पानी डालते हैं, तो शरीर को इस तापमान के साथ एडजस्ट करने का मौका नहीं मिलता, जिससे एक प्रकार का शॉक लग सकता है। शरीर को इस शॉक से बचाने के लिए पानी सबसे पहले सही जगह पर डालना चाहिए।

नहाने की शुरुआत हमेशा नाभि के आसपास पानी डालकर करनी चाहिए। इसके लिए थोड़ा पानी हाथ में लेकर नाभि के हल्के निचले हिस्से पर डालें और 1-2 मिनट तक उसे वहीं रहने दें। ऐसा करने से हमारी पूरी बॉडी पानी के तापमान के प्रति धीरे-धीरे अभ्यस्त हो जाती है। शरीर की नसें और रक्त वाहिकाएं इस तापमान परिवर्तन के लिए तैयार हो जाती हैं, जिससे किसी भी तरह के जोखिम की आशंका कम हो जाती है।

सीधे सिर पर पानी डालने से कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। यदि पानी बहुत ठंडा है, तो इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं और रक्त के थक्के बनने का डर रहता है। वहीं अगर पानी बहुत गर्म है, तो यह ब्लड प्रेशर को अचानक प्रभावित कर सकता है, जिससे ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ सकता है। बाथरूम में होने वाले कई हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों को भी इसी आदत से जोड़कर देखा जाता है।

इसलिए कभी भी नहाने से पहले नाभि में पानी जरूर डालें। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। विशेषज्ञों के मुताबिक खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के मामले में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है, अपने डॉक्टर्स से जरूर सलाह ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button