दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया, सीरीज में हासिल की 1-1 की बराबरी

हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने से एक कदम दूर थे, लेकिन इस मैच में सफलता नहीं मिलने से उनका 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का इंतजार बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए डिकॉक के अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 29 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 14 और रीजा हेंड्रिक्स ने आठ रन बनाए…

 

चंडीगढ़ (ए)। क्विंटन डिकॉक के बाद ओटेनिल बार्टमैन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी20 मैच में 51 रन से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने डिकॉक के शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। अंत में डेविड मिलर और डोनोवान फेरेरा ने पांचवें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 के पार पहुंचा।

इस मैच में डिकॉक अलग ही रंग में नजर आए और उन्होंने शानदार पारी खेली। हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए। अंत के ओवरों में फेरेरा और मिलर ने आक्रामक बल्लेबाजी की और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 53 रन जोड़े। बुमराह के आखिरी ओवर में 18 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारत के सभी गेंदबाजों को निशाना बनाया। भारत के लिए सिर्फ वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को ही सफलता मिली, बाकी अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। वरुण को दो और अक्षर को एक विकेट मिला।

भारत के लिए इस मैच में सबसे महंगे अर्शदीप सिंह रहे जिन्होंने चार ओवर में 54 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपने स्पैल में नौ वाइड गेंद डाली और उनकी इकॉनोमी 13.50 की रही।

हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने से एक कदम दूर थे, लेकिन इस मैच में सफलता नहीं मिलने से उनका 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का इंतजार बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए डिकॉक के अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 29 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 14 और रीजा हेंड्रिक्स ने आठ रन बनाए। वहीं, फेरेरा 16 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 30 और डेविड मिलर 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री 11 दिसबर से शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार टिकट की बिक्री शाम 6.45 बजे से शुरू हुई। इस सीरीज का तीसरा टी 20 मैच 14 दिसंबर दिन रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा।

14 दिसंबर, रविवार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20 शाम 7:00 बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button