जब भारत मैदान में उतरता है, तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है: मुख्यमंत्री

रायपुर। एशिया कप 2025 के फाइनल मैच जीतने प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को बधाई दी। अपने एक्स अकाउंट पर बधाई देते हुए सीएम साय ने लिखा…एशिया कप-2025 में भारत की शौर्यपूर्ण विजय

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर हमारी टीम ने न केवल क्रिकेट के मैदान में इतिहास रचा है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्रगौरव की ज्वाला प्रज्वलित की है। यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक है। यह संदेश भी है कि जब भारत मैदान में उतरता है, तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है। टीम इंडिया के वीरों को हार्दिक बधाई और पूरे देशवासियों को गर्व के इस क्षण पर शुभकामनाएँ।

भारत की विजय ही हमारी पहचान है।
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳

एशिया कप की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई: भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा एशिया कप जीतकर इतिहास रचने पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

श्री देव ने कहा कि यह जीत भारत की खेल प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक जज़्बे का प्रतीक है। खिलाड़ियों ने जिस समर्पण, साहस और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है, उसने 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल एक खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह नए भारत की ऊर्जा और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

पूरी टीम, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस असाधारण सफलता के लिए शुभकामनाएँ।

यह जीत भारत की अदम्य शक्ति का प्रमाण है—विजयी भारत, गर्वित भारत!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button